जैसलमेर। खेत के विवाद के चलते सांगड़ थाना इलाके में एक व्यक्ति ने एक बुजुर्ग महिला को गाड़ी से टक्कर मार, जान से मारने की। सांगड़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी कल्याणसिंह (22) निवासी नया अचला को गिरफ्तार किया। आरोपी कल्याण सिंह के साथ घटना में इस्तेमाल की गया गाड़ी को भी बरामद किया गया। सांगड़ थाना प्रभारी बाबूराम ने बताया- हमने कल्याण सिंह को कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने कल्याण सिंह को जेल भेज दिया। मामले में जांच जारी है। सांगड़ थाना प्रभारी बाबूराम ने बताया- 7 मई को सवाईसिंह निवासी नया अचला ने पुलिस थाना सांगड़ पर रिपोर्ट पेश करते हुए बताया गया कि कल्याण सिंह ने उनकी माता पर गाड़ी चढ़ाई है। उसने बताया कि 1 मई को सुबह के समय मेरी माताजी रेखा कंवर घर से बकरियों को गांव से बाहर निकालकर वापस आ रही थी।
उस समय कल्याणसिंह पुत्र सवाईसिंह, निवासी नया अचला अपनी बोलेरो कैम्पर गाड़ी लेकर सामने से आया। बोलेरो कैम्पर गाड़ी से मेरी माता रेखा कंवर को जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाई, गाड़ी की टक्कर लगने से मेरी माताजी नीचे गिर गई तो कल्याणसिंह मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर सुधीर चौधरी के आदेशानुसार सांगड़ थाना प्रभारी बाबूराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने फरार आरोपी कल्याण सिंह की तकनीकी मदद से तलाश की गई। इस दाैरान खेतों में छिपे कल्याणसिंह को गिरफ्तार किया गया। कल्याण सिंह के पास घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी बरामद। कल्याण सिंह को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।