कोटा। जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में एक किशोर के सुसाइड करने के मामला सामने आया है। उसने गुरुवार को घर पर ही गमछे से फांसी लगा ली। पता लगने पर परिजनो उसे नीचे उताऱा। उसकी सांसे चल रही थी। किशोर को इलाज के लिए हॉस्पिटल लाए। देर रात उसकी मौत हो गई। कोटा एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फ़िलहाल सुसाइड के कारण सामने नही आए है। परिजनों ने भी बातचीत से इनकार कर दिया। किशोर प्रियांशु गौतम (17) संजय गांधी नगर का रहने वाला था। उसने बाहरवीं का एग्जाम दिया था। कुछ समय पहले ही उसका रिजल्ट आया था। बाहरवीं में उसके 72%अंक आए थे। सुल्तानपुर थाना हेड कॉन्स्टेबल बाबूलाल ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर 3 बजे के आसपास की है। प्रियांशु अपने कमरे में था। घर में मां, छोटा भाई, दादा, चाचा भी थे। छोटा भाई फोन पर बात करते करते कमरें के पास गया तो प्रियांशु फांसी पर लटका हुआ था। उसने गमछे से फंदा लगा रखा था। पता लगने पर परिजनों ने उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए उसे लेकर सुल्तानपुर निजी हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए घटना के वक्त पिता अपनी दुकान पर थे। पता लगने पर वो भी दुकान से रवाना हुए। निजी हॉस्पिटल से प्रियांशु को कोटा रैफर किया। प्रियांशु का कोटा के निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। रात 2 बजे करीब उसकी मौत हो गई। परिजनों ने तनाव या टेंशन में होने जैसी बात नहीं बताई। सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Unlock Your Style Game: The Ultimate Guide to the Men’s Necklace Chain
March 25, 2026
10:49 am
Шредеры Kobra – уничтожитель бухгалтерских документов Kobra
March 25, 2026
10:48 am
I Went from $15 Fast-Fade Bracelets to $49 316L Steel: Here’s What Changed
March 25, 2026
10:45 am
My Upgrade Journey: From Budget to Premium Mail-Order Prescription Glasses
March 25, 2026
10:45 am

किशोर ने सुसाइड किया; कमरें में गमछे से फंदा लगाया, कारणों का नहीं हुआ खुलासा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

