पाली। जिले में लोहे का पाइप काटते समय वेल्डर के हाथ से ग्लाइंडर कर छूट कर उसकी बॉडी पर गिर गया। जिससे जगह-जगह कट लग गए और सीने के पास कटर से गहरा घाव हो गया। इलाज के लिए तुरंत उसे उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टर्स ने करीब 20 टांके लगाए। जानकारी के अनुसार पाली के महाराणा प्रताप सर्किल के पास 38 साल का राजू लौहार शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपनी शॉप पर वेल्डिंग का काम कर रहा था। इस दौरान लोहे का पाइप काटने के लिए उसने ग्लाइंडर कटर शुरू किया। अचानक उसके हाथ से ग्लाइंडर कटर छूट गया और बॉडी पर गिर गया। हादसे में उसके उसके के पास ग्लाइंडर से कट लगने से गहरा घाव हो गया। उसकी पसलियां तक दिखने लगी। इलाज के देर रात को उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया और घाव को ठीक करने के लिए करीब 20 टांके लगाए।

लेटेस्ट न्यूज़
When was Anchorage Daily News created?
March 11, 2026
5:03 pm
Who owns fox news?
March 11, 2026
5:02 pm
MacBook Pro M5 2025: The Ultimate Laptop You Can Buy With Cryptocurrency
March 11, 2026
4:56 pm

हाथ से ग्लाइंडर छूटकर शरीर पर गिरा, जगह-जगह लगे कट; 20 टांके लगे
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

