पाली। गड्ढे में गिरे डॉग ने बचाने आए व्यक्ति पर ही हमला कर दिया। व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। कुत्ते ने उसे 3 जगह से बुरी तरह नोच लिया। व्यक्ति को हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा। जहां इलाज जारी है। मामला पाली जिले के खिंवाड़ा थाना इलाके के सिवास गांव का है। घटना शुक्रवार शाम 7.30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार- सिवास गांव निवासी नरपत सिंह (55) पुत्र चंदन शुक्रवार शाम 7.30 बजे घर से निकले ही थे कि उन्हें सड़क पर खुदे 5 फीट गहरे गड्ढे में फंसा कुत्ता नजर आया। कुत्ता निकलने की कोशिश कर रहा था और लगातार भौंक रहा था। नरपत सिंह को कुत्ते पर तरस आया और वे उसे बचाने के लिए गड्ढे में उतर गए। लेकिन डॉग ने उन्हीं पर हमला कर दिया और हाथ-पैर पर तीन जगह बुरी तरह नोच लिया। नरपत सिंह के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर आए और उन्हें गड्ढे से निकालकर नजदीकी खिंवाड़ा हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां से उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। फिलहाल इलाज जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Afraid To Stop Smoking?
March 13, 2026
3:28 pm
Развал схождение адреса в сервисе – условия в Москве
March 13, 2026
3:27 pm
Автосервис Ниссан в Москве ДжапАвто
March 13, 2026
3:24 pm
Interlock Support Heart
March 13, 2026
3:24 pm

गड्ढे में गिरे डॉग को बचाने आए व्यक्ति को काटा, चीख-पुकार सुन दौड़े परिजन; हॉस्पिटल में इलाज जारी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

