सीकर। शहर के दादिया दाना क्षेत्र में चोरों ने आर्मी हवलदार के बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से करीब 7 लाख रुपये के जेवरात और 10 हजार रुपये की नगदी सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। तारपुरा निवासी आर्मी हवलदार शक्ति सिंह ने बताया कि वह ड्यूटी पर थे और उनकी पत्नी व बच्चे पिछले 10-15 दिनों से मेहरी स्थित पीहर गए हुए थे। जब परिवार वापस लौटा तो घर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो अलमारी और बक्से के ताले भी टूटे हुए थे। चोर चार सोने की अंगूठी, सोने की चेन सहित कीमती जेवरात और नगदी चुराकर ले गए। गौरतलब है कि सीकर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में उद्योग नगर स्थित रॉयल रेजिडेंसी और गोकुलधाम रेजीडेंसी के फ्लैट्स में भी दिनदहाड़े चोरी हुई थी। इन मामलों में अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस आर्मी हवलदार के घर में हुई चोरी की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों से आमजन में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और शहर में गश्त बढ़ानी चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़
Login CAS Cardinal Assay-mark Service
March 27, 2026
8:13 pm
Teetotum Early-Point Startups in 2025
March 27, 2026
8:13 pm
What does Picking beggarly?
March 27, 2026
8:12 pm

आर्मी हवलदार के घर से चोरी, चोर 7 लाख के जेवरात लेकर फरार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

