पाली। जिले में 5 बहनों के इकलौते भाई ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे में बेटे की बॉडी लटकते देख परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल लाए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बॉडी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई और जांच शुरू की। औद्योगिक थाने के ASI सम्पतराज ने बताया कि थाना क्षेत्र के बीसीएम आशियान प्रोपटीज के पास किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहने वाले 19 साल के साइफल पुत्र अमजत खान शनिवार सुबह घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंचे और मृतक की बॉडी उतारकर तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल लेकर आए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक ने देर रात को फंदा लगाया जिससे उसकी जान चली गई। जवान बेटे की मौत से अमजत खान का रो-रो कर बुरा हाल था। उसे यकीन नहीं हो रहा था कि उसकी बुढ़ापे की लाठी उसका बेटा साइफल अब इस दुनिया में नहीं रहा। मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि अमजत खान मूल रूप से पाली जिले के फालना के अम्बाजी नगर के रहने वाले है। और काम काज के सिलसिल में पिछले करीब 15 साल से पाली में रह रहे है। मृतक साइफल कार मैकेनिक था। उसने ऐसा क्यों किया इसको लेकर परिजन भी सदमे में है।

लेटेस्ट न्यूज़
What Is an ESS File and How FileViewPro Can Open It
March 25, 2026
6:05 am
Online Jewelry: My Damaged Order & The Fix
March 25, 2026
6:04 am
UNO Disposable Gadget
March 25, 2026
6:04 am
How to Find Hidden Wi-Fi SSID on Android — Step-by-Step Guide
March 25, 2026
6:03 am

5 बहनों के एकलौते भाई ने किया सुसाइड, 19 साल के बेटे की अकाल मौत से परिजन सदमे में
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

