भरतपुर। डीग जिले की कामां थाना पुलिस ने साइबर ठगी करते 7 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से 2 युवक नाबालिग थे। तलाशी के दौरान आरोपियों से 13 मोबाइल और 8 फर्जी सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। आरोपी नहर के पास बैठकर ठगी कर रहे थे। कामां थाना अधिकारी अनिल गौतम ने बताया कि 1 जून को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि भुडाका गांव में नहर के पास कुछ लोग साइबर ठगी कर रहे हैं। सूचना पर तुरंत थाने की टीम, जिला स्पेशल टीम, रेंज स्पेशल टीम मौके पर पहुंची। जहां घेराबंदी करते हुए 7 साइबर ठगों को पकड़ा गया। पूछताछ में पता लगा 2 युवक नाबालिग हैं। सभी साइबर ठगों की तलाशी ली गई तो, उनके पास से 13 मोबाइल, 8 फर्जी कार्ड मिले जिन्हें जब्त कर लिया गया। पांचों आरोपियों ने अपने नाम अस्लीम निवासी लुहेसर, नियाज निवासी जुरहरा, मुस्तफा निवासी लालपुर, आदिल, बरकत निवासी अनाज मंडी होना बताया। आरोपियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन और सेक्सटॉर्शन के जरिए ठगी करते थे।

लेटेस्ट न्यूज़
25 Finest Online Vape Store UK
March 13, 2026
6:00 pm
Vaping Horror As First Ever Examine Reveals Deadly Unwanted Effects
March 13, 2026
6:00 pm
One App for All HKI Files – FileMagic
March 13, 2026
5:59 pm
Автосервис Киа в Москве ДжапАвто
March 13, 2026
5:59 pm

सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन – सेक्सटॉर्शन से की ठगी, डीग में 7 ठगों को पकड़ा, 2 नाबालिग निकले
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

