हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जंक्शन में लाल चौक के पास स्थित वेयर हाउस के नजदीक साइकिल सवार व्यक्ति से बदमाशों ने पचास हजार रुपए लूट लिए। बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने तहसीलदार का पता पूछने के बहाने में व्यक्ति को बातों में उलझाकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात करीब एक महीने पुरानी है। इस मामले में जंक्शन पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश (69) पुत्र ख्यालीराम स्वामी निवासी वार्ड 51, सेक्टर छह, जंक्शन ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 6 मई की शाम करीब साढ़े 5 बजे अपनी साइकिल पर सवार होकर लाल चौक से कलेक्ट्रेट को जाने वाली रोड से होकर जा रहा था। उसके पास एक कपड़े का थैला था। उसमें 50 हजार रुपए थे, जो उसे ईंटों के देने थे। जब वह लाल चौक से शिव मंदिर सिनेमा रोड पर स्थित वेयर हाउस के सामने पहुंचा तो पीछे से लाल चौक की ओर से एक बाइक पर 3 व्यक्ति सवार होकर आए और उसे रुकवाया। यह लोग उससे तहसीलदार के बारे में पूछने लगे। इसी दौरान एक बदमाश पीछे से पैदल आया और उसके साथ बातचीत करते-करते पूछने लगा कि उसके पास बैग में क्या है। इस पर उसने कहा कि वह उसे जानता नहीं। यह कहकर वह अपनी साइकिल चलाने लगा। इतने में तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर रवाना होने लगे। बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने उसके हाथ में पकड़ा कपड़े का थैला छीन लिया। इसके बाद तीनों फरार हो गए। उसने इनका पीछा किया, लेकिन वे भाग गए। पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच हेड कॉन्स्टेबल चन्द्रभान को सौंपी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Hoe het nieuwe Belgische online casino de spelervaring verandert
March 16, 2026
5:21 am
How one can Work With a Pool Builder to Design Your Dream Pool
March 16, 2026
5:17 am
Where Is The very Best 7 Vape Shop?
March 16, 2026
5:17 am
Inground vs Above-Ground Pools: What a Pool Builder Recommends
March 16, 2026
5:16 am

बुजुर्ग से 50 हजार रुपए की लूट, बाइक सवार 3 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

