Explore

Search

March 13, 2026 1:54 pm


20 फीट ऊंचाई से गिरा, मौत; खाना खाकर छत पर टहल रहा था, नींद का झोंका आने से अनबैलेंस हुआ

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। खाना खाकर छत पर टहलते समय अनबैलेंस होकर 20 फीट ऊंचाई से गिर व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना उद्योग नगर इलाके की सोमवार रात साढ़े दस बजे के आसपास की है। आज एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मृतक संजय भारती (47) मूलरूप से हैदराबाद का रहने वाला था जो वर्तमान में प्रेम नगर प्रथम इलाके में रहता था। वो मजदूरी करता था।

उद्योगनगर थाना ASI गिर्राज मीणा ने बताया कि संजय रात को खाना खाकर छत पर टहलने गया था। साढ़े दस बजे करीब वो छत की डोली (दीवार) पर बैठा हुआ था। उसी समय नींद का झोंका आने से अनबैलेंस होकर छत से सीधे नीचे आ गिरा। उसके सिर पर चोट लगी।परिजन इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर