Explore

Search

March 13, 2026 6:48 pm


खेत के पास से बाइक चोरी; पंजाब के युवक की बाइक लीलांवाली में गायब

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

हनुमानगढ़। जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में चोरी की एक वारदात सामने आई है। पंजाब के भटिंडा जिले के रहने वाले संदीप सिंह की बाइक लीलांवाली की रोही से चोरी हो गई। संदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता दर्शन सिंह के नाम की मोटरसाइकिल (नंबर पीबी 03 बीआर 1051) से तूड़ी (पशुओं का चारा) बनाने के लिए लीलांवाली रोही आए थे। उन्होंने शाम 6:30 बजे लीलांवाली से कीकरवाली रोड पर बाइक को लॉक लगाकर खड़ा किया था। रात करीब 2:30 बजे जब उन्होंने देखा तो बाइक वहां से गायब थी। संदीप ने आसपास बाइक की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने संगरिया थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई रोहताश कुमार को जांच सौंपी गई है। पुलिस चोर और चोरी हुई बाइक की तलाश में जुटी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर