पाली। जिले में मंगलवार की सुबह नाली में कचरा डालने की बात को लेकर चाय के केबिन संचालक और पड़ोसी महिला का विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक-दूजे पर उन्होंने डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में महिला, उसका बेटा और चायवाला चोटिल हो गए। तीनों को परिजन उपचार के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लाए। जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार पाली शहर के केशव नगर सेंचुरी गार्डन वाली रोड पर 50 वर्षीय किशनसिंह पुत्र मोतीसिंह का पड़ोस में स्टेशनरी की शॉप चलाने वाली महिला फूलीदेवी पत्नी रामलाल कुमावत से चाय के कप आदि नाली में डालने को लेकर विवाद हो चुका है। इसको लेकर महिला ने नगर निगम में भी शिकायत दर्ज करवाई थी। मंगलवार सुबह केबिन का कचरा नाली में डालने की बात को लेकर दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया जो मारपीट तक पहुंच गया। जिसमें चाय का केबिन संचालक 50 वर्षीय किशनसिंह पुत्र मोती सिंह, 45 वर्षीय फूलीदेवी पत्नी रामलाल कुमावत और उसका 20 साल का बेटा दिलीपकुमार चोटिल हो गया। तीनों को उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाए। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूजे पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़
The Enterprise Of 7forallmankind .it
December 17, 2025
4:11 pm
Что такое коэффициенты в ставках и как делать прибыльные ставки
December 17, 2025
4:08 pm
नाली में कचरा डालने की बात पर झगड़ा, 3 लोग हुए चोटिल
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

