चाकसू। जिले में नेशनल हाईवे 52 पर मंगलवार रात करीब 8 बजे रामपुरा गांव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। टोंक से जयपुर की ओर जा रहे इस ट्रक के टायर फटने के बाद देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक में आग लगते ही चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे की जानकारी मिलते ही चाकसू थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद पुराने हाईवे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने मार्ग को दुबारा सुचारु करवा दिया।

लेटेस्ट न्यूज़
Top Korean Skincare Ingredients You Should Know
March 11, 2026
9:43 pm
Diyarbakır Yeni Escort Nalan
March 11, 2026
9:41 pm
Diyarbakır Türbanlı Escort
March 11, 2026
9:40 pm

टोंक-जयपुर हाईवे पर चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

