ब्यावर। अजमेर-उदयपुर हाईवे पर मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। लालपुरा के पास गुजरात से अजमेर ख्वाजा साहब की दरगाह से लौट रही वीडियो कोच बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में 55 यात्री घायल हो गए। घटना रात करीब 1 बजे की है। ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। पीछे से आ रही बस नियंत्रण खो बैठी और ट्रक से टकरा गई। टक्कर में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में 25 लोगों को गंभीर हालत में राजकीय अमृतकौर अस्पताल, ब्यावर में भर्ती कराया गया। बाकी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायलों में एक बच्चा और दस महिलाएं भी शामिल हैं। तीन यात्रियों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। सभी यात्री भावनगर, गुजरात के रहने वाले हैं। वे अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जियारत करके लौट रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवाएं मौके पर पहुंची। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात कुछ देर बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल किया।

लेटेस्ट न्यूज़
Beginner’s Guide to Korean Skincare: Simple Steps for Healthy, Glowing Skin
March 11, 2026
4:54 pm
Five Ideas About Football Live Match That really Work
March 11, 2026
4:45 pm
The Digital Wicket: How Platforms Like Cricbet99 Are Reshaping Cricket Fandom and Finance
March 11, 2026
4:41 pm
MacBook Pro M5 2025: The Ultimate Laptop You Can Buy With Cryptocurrency
March 11, 2026
4:41 pm

हाईवे पर ट्रक से टकराई सवारियों से भरी बस; 55 जायरिन घायल, 25 की हालत गंभीर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

