अजमेर। धोखाधड़ी कर गुजरात की कंपनी की ओर से अजमेर के व्यापारी से 26 लाख रुपए हड़प करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि व्यापारी की ओर से खरीदे गए पेट्रोलियम प्रोडक्ट को दूसरी जगह बेच दिया। बाद में न तो माल दिया और न ही रकम लौटाई। क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलम रेजीडेंसी प्रगति नगर कोटडा अजमेर निवासी शक्ति सिंह रावत पुत्र सोहन सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह स्काईलिट पेट्रोलियम ओ.पी.सी. प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय स्टीफन चौराहा अजमेर में डायरेक्टर है। उसकी कंपनी रुहानी इंडस्ट्रीज अहमदाबाद (गुजरात) से पेट्रोलियम प्रोडेक्ट खरीद करती है। कम्पनी ने 21 जनवरी 2024 को पेट्रोलियम प्रोडेक्ट 33.640 किलोग्राम मंगवाया था तथा माल का बिल भी दिया गया। इसके अलावा 33.620 किलोग्राम माल का बिल नहीं दिया गया। केवल वजन की पर्ची दी गई थी। रुहानी इंडस्ट्रीज अहमदाबाद (गुजरात) के डायरेक्टर जेस्मीन कुमार पटेल को इस माल के बदले 26 लाख 32 हजार जमा कराए। यह माल दो वाहनों में भरकर भेजा। माल को पोर्ट से बाहर निकालकर दूसरी जगह बेच दिया। आरोपी ने खरीदे गए माल का सम्पूर्ण रूप में भुगतान लेने के बावजूद भी माल नहीं भेजकर धोखाधड़ी की और माल-रूपए हड़प कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Ehrliche Erfahrungen über Gambling sowie Tipps
March 11, 2026
3:23 pm
Learn How To Handle DTCP-IP Files With FileViewPro
March 11, 2026
3:20 pm
Topskin CS 2 кейсы. Топскин кейсы КС полное руководство
March 11, 2026
3:18 pm
“Le Migliori Recensioni di Plinko App: Pro, Contro e Consigli per Giocare”
March 11, 2026
3:18 pm

धोखाधड़ी कर गुजरात की कंपनी ने हड़पे 26 लाख, मामला दर्ज
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

