करौली। जिले में बुधवार को “बंदे गंगा – जल संरक्षण जन अभियान” के अंतर्गत “रन फॉर एनवायरमेंट” रैली का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल पर आयोजित इस रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक उपयोग को कम करने के प्रति जागरूकता फैलाना था। राजकीय महाविद्यालय से शुरू होकर जिला कलेक्ट्रेट तक निकाली गई रैली को उपवन संरक्षक सुमित बंसल और जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मेंद्र मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्र-छात्राएं, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने “जल है तो कल है” और “प्लास्टिक हटाओ – पर्यावरण बचाओ” जैसे नारों वाली तख्तियां और बैनर लेकर लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान जल संरक्षण, पर्यावरण की रक्षा और प्लास्टिक मुक्त समाज के संदेश को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया। इस आयोजन में जिला प्रशासन, वन विभाग और महाविद्यालय प्रशासन ने सक्रिय भूमिका निभाई।

लेटेस्ट न्यूज़
The Enterprise Of 7forallmankind .it
December 17, 2025
4:11 pm
Что такое коэффициенты в ставках и как делать прибыльные ставки
December 17, 2025
4:08 pm
पर्यावरण जागरूकता के लिए करौली में दौड़े लोग
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

