Explore

Search

February 7, 2026 8:01 pm


लेटेस्ट न्यूज़

नाबालिग लड़की के किडनैप का आरोपी गिरफ्तार; महिला थाना पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जैसलमेर। जिले में महिला थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के किडनैप व पॉक्सो एक्ट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रमोद कुमार (19) को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। महिला थाना प्रभारी गीता विश्नोई ने बताया- महिला थाने में पिछले दिनों एक महिला ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी घर से दूध लेने के लिए गई थी, लेकिन वापस घर नहीं आई। परिवार के सदस्यों ने तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। महिला थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले को लेकर महिला थानाधिकारी गीता विश्नोई के नेतृत्व में हेड कॉन्स्टेबल जेठाराम, विमल विश्नोई, कॉन्स्टेबल करनाराम, परमेश्वरी, कंचन व मनीषा की टीम का गठन किया गया। टीम ने बालिका को युवक प्रमोद कुमार के साथ जोधपुर में पकड़ा। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया, वहीं नाबालिग बालिका को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। आरोपी प्रमोद कुमार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दूध लेने घर से निकली बालिका जोधपुर में मिली महिला थाना प्रभारी गीता विश्नोई ने बताया कि जैसलमेर के पास एक गांव से परिजनों ने मामला दिया कि उनकी नाबालिग बेटी (15) घर से दूध लेने का कहकर निकली थी और लौट कर नहीं आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग बालिका की तलाश शुरू की। बालिका की तलाश की गई तो बालिका दूसरे दिन एक युवक के साथ जोधपुर में मिली। हमने नाबालिग बालिका को परिजनों को सौंपा। वहीं आरोपी युवक को परिजनों द्वारा किडनैप का मामला दर्ज करवाए जाने के मामले में कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर