Explore

Search

March 31, 2026 4:31 pm


चारों ने सरकारी स्कूल को बनाया निशाना; कंप्यूटर की एलसीडी, प्रिंटर और खेल सामग्री गायब

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

हनुमानगढ़ गर्मियों की छुट्टियों के दौरान चोरों ने एक राजकीय स्कूल को निशाना बनाया। रात में स्कूल में घुसे अज्ञात चोर कंप्यूटर की एलसीडी, प्रिंटर और खेल सामग्री चोरी कर ले गए। स्कूल के प्रिंसिपल की रिपोर्ट के आधार पर पल्लू पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल गुलाबगढ़ के प्रिंसिपल धर्मपाल (43) पुत्र साजन राम जाट निवासी धनियासर पीएस पल्लू ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उनके स्कूल में 17 मई से ग्रीष्मावकाश है। 16 मई को स्कूल में अवकाश से पूर्व संस्थापन रिकार्ड के अनुसार स्कूल का पूरा सामान सुरक्षित था। सम्बन्धित प्रभारी अध्यापकों ने पूर्णतः जांच कर सामान रखा था।

28 मई की शाम 6 बजे ग्राम का हरफूल खीचड़ स्कूल में पौधों को पानी देने आया। तब वह स्कूल के पीछे गया तो पीछे की खिड़की खुली थी एवं एक सरिया टूटा हुआ था। इसकी सूचना उसे दी। अगले दिन 29 मई की सुबह उसने स्कूल जाकर सामान को देखा तो कंप्यूटर की 2 एलसीडी, एक प्रिन्टर, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट गोला, क्रिकेट किट, दो वॉलीबॉल एवं 2 जूडो ड्रेस गायब मिली। कोई अज्ञात व्यक्ति यह सामान चुराकर ले गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर जांच हैड कॉन्स्टेबल श्रवण कुमार के सुपुर्द की है।

Author:

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर