जयपुर। जिले में एक दोस्त के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने धोखे से आरोपी दोस्त ने उसे घर के बाहर बुलाया। दोस्तों की मदद से किडनैप कर ले जाकर दुष्कर्म किया। शिवदासपुरा थाने में पीड़िता ने आरोपी दोस्त व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच एसआई लेखराज कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- शिवदासपुरा की रहने वाली 22 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी आरोपी से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में आपस में दोस्ती हो गई। आरोप है कि दोस्ती होने पर आरोपी मिलने-जुलने लगा। आरोप है कि 14 मई को आरोपी दोस्त ने इंस्टाग्राम पर मैसेज किए। मिलने के बहाने धोखे से घर के बाहर बुलाया। मिलने जाने पर आरोपी कार में अपने दो साथियों के साथ बैठा मिला। साथियों की मदद से आरोपी जबरन उसे कार में बैठाकर किडनैप कर ले गया। डरा-धमकाकर ब्लैकमेल कर आरोपी ने होटलों में ले जाकर उसके साथ देहशोषण किया। आरोपी के चुंगल से बचकर घर लौटी पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। शिवदासपुरा थाने में पीड़िता ने आरोपी दोस्त व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
5 Tips to Grow Your Electronic Cigarette Galway
March 5, 2026
2:06 pm
Plus POTV10 Gets You 10% Off
March 5, 2026
2:06 pm
UK’s Finest E Cigarettes, Cigalikes, Vape Kits, E-Liquids, Nicotine Gum
March 5, 2026
2:05 pm
ปรับแผนการเดิมพันบอลออนไลน์ UFA แบบไม่มีขั้นต่ำให้คุ้มที่สุด 96279839 blog
March 5, 2026
2:05 pm

दोस्त ने किया युवती से रेप, मिलने के बहाने धोखे से बुलाया
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

