धौलपुर। जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित तोर फाटक के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। युवक गृह क्लेश के चलते परेशान था। जिसकी पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया है। एएसआई गिरवरलाल ने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि तोर फाटक के पास किसी युवक का ट्रेन से कटा हुआ शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके से युवक की पहचान कराई। जिसकी पहचान न होने पर पुलिस ने शव के टुकड़ों को उठाकर अस्पताल की मॉर्चुरी में पहुंचा दिया। एएसआई ने बताया कि गुरुवार को युवक की पहचान देवेंद्र (27) पुत्र नथोली निवासी घड़ी दुबाटी के रूप में हुई। जिसकी पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों के मुताबिक युवक गृह क्लेश के चलते परेशान था। जिसके चलते उसने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Live Dealer Casinos: How Real-Time Gambling Works Online
March 10, 2026
5:19 am
What to Look for Earlier than Choosing an Online Casino
March 10, 2026
5:16 am
Tips for Managing Your Bankroll When Gambling On-line
March 10, 2026
5:16 am
Math Tuition for Secondary 3 Students in Singapore: A Parent’s Essential Guide
March 10, 2026
5:16 am

युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, गृह क्लेश के चलते था परेशान
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

