उदयपुर। जिले के गोगुंदा-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात बाइक सवार पति-पत्नी को इनोवा कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक से करीब 15 फीट उछलकर दूर जाकर गिरे। हादसे में पत्नी की मौत हो गई और पति बुरी तरह घायल है। हादसा बीएसएनएल ऑफिस के सामने का है। सूचना पर गोगुंदा थानाधिकारी श्यामसिंह चारण जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत गोगुंदा हॉस्पिटल ले जाया गया। सेमटाल गांव निवासी मोहनलाल पालीवाल(60) और उनकी पत्नी मोहनी बाई पालीवाल(55) को गंभीर हालत में उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रेफर किया गया। इलाज के दौरान पत्नी मोहनी बाई की मौत हो गई। पति मोहनलाल का इलाज जारी है। गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया- एक कार रॉन्ग साइड से आ रही थी, जिससे बचने के लिए बाइक थोड़ी साइड में लेने की कोशिश की। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार आ रही इनोवा कार चपेट में ले लिया। पुलिस ने इनोवा कार को जब्त कर ड्राइवर को डिटेन कर लिया है। घायल मोहनलाल दूध बेचने और खेती का काम करते है।

लेटेस्ट न्यूज़
Seven Places To Get Deals On Vapor Kits Youth
March 14, 2026
4:26 pm
Where To Discover Free Graduation Clipart Images
March 14, 2026
4:26 pm
Originally Identified For their In Depth Vary Of Disposable Vapes
March 14, 2026
4:23 pm
keytaler
March 14, 2026
4:22 pm

कार ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल; हिरासत में ड्राइवर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

