झालावाड़। जिले में नदी और तालाबों के पानी को प्रदूषित करने की घटनाएं सामने आई हैं। शहर के मुख्य जलस्रोतों में मृत पशुओं के अवशेष फेंके जा रहे हैं। इससे न केवल पानी दूषित हो रहा है, बल्कि शहर में बदबू भी फैल रही है। इस समस्या के समाधान के लिए बुधवार को बजरंग दल के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात की। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। बजरंग दल ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में बजरंग दल के नगर संयोजक आयुष मोदी, जिला सह संयोजक सचिन कश्यप, नगर सहसंयोजक रोहित चंदेल, हरेंद्र सुमन, जय कश्यप और बलोपासना केंद्र प्रमुख पीयूष कश्यप शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़
Open, Preview & Convert DGC Files Effortlessly
March 9, 2026
11:12 pm
Urlop Z Dziećmi W Górach
March 9, 2026
11:12 pm
Instant DD File Compatibility – FileMagic
March 9, 2026
11:10 pm

नदी-तालाबों में मृत पशु अवशेष डालने का विरोध, बजरंग दल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

