Explore

Search

June 17, 2025 4:29 pm


बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाली आरोपी गिरफ्तार, गहने और संपत्ति पर थी नजर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

उदयपुर। सलूंबर जिले की तीन थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग महिला की हत्या करने के मामले में उसी गांव की बुजुर्ग महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला दूर के रिश्ते में मृतका की देवरानी है। इसका मकसद मृतका के जेवर लूटना और सं​पत्ति हड़पना था। मामला लसाड़िया उपखंड के कूण थाना क्षेत्र के धावड़ी गांव की है। वारदात को लेकर सलूंबर, गींगला और कूण थानाधिकारी की अगुवाई में 3 टीम बनाई गई थी। टीम ने घटना स्थल के आस-पास खोजबीन और गांव के लोगों व संदिग्धों से पूछताछ की। मृतका के मकान के कुछ ही दूरी पर रहने वाली हीरी बाई डांगी पर शक हुआ। वह अलग-अलग बात बनाती रही। हीरी बाई के पति की 6 महीने पहले मौत हुई थी। उसकी मृतका की संपत्ति पर नजर थी।

धावड़ी निवासी पीथा डांगी ने बताया- उनकी भाभी मोती बाई (80) के कोई संतान नहीं थी। वह पति की मौत के बाद अकेली ही रहती थी। उन्हें अंतिम बार 2 जून को देखा गया था। तीन-चार दिन तक नहीं दिखने पर रिश्तेदारों में पता किया लेकिन कहीं नहीं मिली। उनके घर के बाहर ताला लगा था। बीते रविवार को पीथा डांगी अपनी भाभी के घर की तरफ गए तो कमरे में भयंकर बदबू आ रही थी। उन्होंने आसपास के लोगों को बताया। सूचना पर कूण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ताला तोड़ा तो अंदर मोती बाई का शव पड़ा था। उसके सोने की जव डोडी, कान के ओगणिया, चांदी की ​कड़ियां आदि जेवर शरीर से गायब थे। परिजनों और गांव के लोगों ने पहले ही दिन लूट के लिए हत्या की आशंका जताई थी। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी महिला हीरी बाई को गिरफ्तार कर लिया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर