अलवर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अखैपुरा मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय विवाहिता ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की है। महिला ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका तारा देवी का अपने पति से पिछले दस वर्षों से तलाक का मामला चल रहा था। इस विवाद के चलते वह अपने तीन बच्चों से भी अलग थी। मानसिक रूप से परेशान होने के कारण महिला ने पिहर में ही घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर गंभीर हालत में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान रात को दम तोड़ दिया। अब कोतवाली पुलिस परिजनों से पूछताछ में लगी है। उनकी रिपोर्ट के अनुसार आगे कार्यवाही की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़
Offshore vs Regulated Forex Broker Licenses: Key Differences
March 10, 2026
3:47 am
How On-line Casinos Work: A Beginner’s Guide to Real Cash Playing
March 10, 2026
3:46 am
Helping Your Secondary 4 Kids Excel in Math: A Guide to math tuition for Singapore Parents
March 10, 2026
3:45 am
Mistakes Property Owners Make When Buying Landlords Insurance
March 10, 2026
3:44 am

38 साल की महिला ने सुसाइड किया; 10 साल से पति से तलाक का केस था
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

