झालावाड़। राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर ने झालावाड़ जिले के 16 थानों को नई बोलेरो गाड़ियां उपलब्ध करवाई हैं। एसपी ऋचा तोमर ने गुरुवार को पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर इन गाड़ियों को थानों के लिए रवाना किया। नई गाड़ियां झालरापाटन, बकानी, रटलाई, खानपुर, पनवाड़, सारोला, मण्डावर, असनावर, घांटोली, मनोहरथाना, मिश्रौली, पगारिया, डग, गंगाधर, सुनेल और जावर थानों को आवंटित की गई हैं। इन गाड़ियों से थाना क्षेत्र में होने वाली घटनाओं पर पुलिस की पहुंच आसान होगी। पीड़ितों को समय पर मदद मिल सकेगी। पहले कई थानों की पुरानी गाड़ियों के कारण रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता था। एसपी ने सभी ड्राइवरों को गाड़ियों के सुरक्षित संचालन और रखरखाव के निर्देश दिए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
Login CAS Cardinal Assay-mark Service
March 27, 2026
8:13 pm
Teetotum Early-Point Startups in 2025
March 27, 2026
8:13 pm
What does Picking beggarly?
March 27, 2026
8:12 pm

झालावाड़ पुलिस को मिले 16 नए वाहन, पीड़ितों को समय पर मिलेगी मदद
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

