अलवर। अलवर अपना घर शालीमार के अमृत कलश सोसायटी में एक बार फिर एसी फट गया। पहले भी इस सोसायटी में आग की बड़ी घटना हो चुकी है। कई बार एसी के तार जलने की घटना हो चुकी है। जिसके बाद सोसायटी के लोग ने विरोध जताया है। सोसायटी के निवासी रविद्र कुमार व अन्य लोगों का आरोप है कि बिल्डर ने अमृत कलश सोसायटी में बने फ्लैटों में बिजली की वायरिंग में घटिया तार काम लिए। हल्की वायरिंग बहुत तेजी से गर्म होती है। अब भीषण गर्मी है। अब एससी के तार जलने से यहां रहने वाले लोगों में रोष है। उनका कहना है कि कभी भी कोई हादसा हो सकता है। यहां के लोगों ने बताया कि अमृत कलश सोसाइटी में यह आग की 5वीं घटना हैं। सोसायटी में मेंटीनेंस और प्रशासन की सुस्ती के कारण कोई कदम नहीं उठाया गया। सोसायटी में कुछ महीने पहले आग की बड़ी घटना हो चुकी है। इसी अमृत कलश सोसायटी में बड़ी आगजनी से पूरे घर का लाखों रुपए का सामान जल गया था। तब भी आग के लगने का कारण पता नहीं चला था।

लेटेस्ट न्यूज़
Exhibition 2025 Osaka, Kansai, Japanese Archipelago A introductory visitor guide
March 25, 2026
7:45 am
Onion Dark Website
March 25, 2026
7:44 am
Can Android TV Watch Regular TV? Guide to Live & Antenna TV
March 25, 2026
7:43 am

शालीमार में एसी फटा, पहले भी घटना हो चुकी, अमृत कलश सोसायटी के लोगों ने कहा – बिल्डर ने घटिया वायर काम ली
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

