Explore

Search

March 9, 2026 11:09 pm


बाइक की टक्कर से दादी की मौत, बेटा-पौता घायल

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर खैरथल-तिजारा जिले के खैरथल के बीबीरानी रोड पर रविवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत में दादी की मौत हो गई। वहीं बेटा-पौता घायल हो गए। बहरोड़ के सीलमपुर गांव निवासी 60 वर्षीय पांची देवी पत्नी झाबर अपने बेटे अशोक और चार साल के पोते के साथ रिश्तेदारी में जा रही थीं। रास्ते में हरसोली मार्ग पर उनकी बाइक को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में पांची देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें तुरंत सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेटे अशोक और पोते को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि टक्कर पीछे से थी, जिससे दोनों की जान बच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर