अलवर। खैरथल-तिजारा जिले के खैरथल के बीबीरानी रोड पर रविवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत में दादी की मौत हो गई। वहीं बेटा-पौता घायल हो गए। बहरोड़ के सीलमपुर गांव निवासी 60 वर्षीय पांची देवी पत्नी झाबर अपने बेटे अशोक और चार साल के पोते के साथ रिश्तेदारी में जा रही थीं। रास्ते में हरसोली मार्ग पर उनकी बाइक को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में पांची देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें तुरंत सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेटे अशोक और पोते को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि टक्कर पीछे से थी, जिससे दोनों की जान बच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़
Open, Preview & Convert CBT Files Effortlessly
March 9, 2026
9:12 pm
Vape V4 Beta 1.21.11
March 9, 2026
9:11 pm
“Math Tuition for Junior College 1 Students: Your Secret Weapon to A-Level Success Lah”
March 9, 2026
9:10 pm
Math Tuition for Sec 3: Preparing Your Child for an AI-Driven Future
March 9, 2026
9:10 pm

बाइक की टक्कर से दादी की मौत, बेटा-पौता घायल
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

