Explore

Search

June 17, 2025 1:11 am


जंगली सुअर ने व्यापारी पर किया हमला; हाथ की हड्‌डी में फंसा दांत, टीमें जुटी तलाश में

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बाड़मेर। शहर की विष्णु कॉलोनी में जंगली सुअर ने किराणा व्यापारी पर एक बार नहीं तीन बार हमला बोल दिया। इससे व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सुअर का दांत उसके हाथ की हड्‌डी में फंस कर टूट गया। स्थानीय लोग सरकारी हॉस्पिटल लेकर गए। वहां पर इलाज करवाया गया। हमले के दौरान स्थानीय लोगों ने लठ्ठ लाकर जंगली सुअर से व्यापारी को बचाया। सूचना मिलने पर पुलिस और नगर परिषद की टीम जंगली सुअर की तलाश कर रही है। रीको डिस्कॉम के आसपास सुअर होने की जानकारी लग रही है। हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

स्थानीय लोगों ने बताया- सुबह करीब साढ़े सात बजे बाइक पर अपने भतीज के साथ डूंगराराम विश्नोई घर से चामुंडा सर्किल किराणा दुकान की तरफ जा रहा था। इस दौरान सारथी स्कूल के सामने पहुंचने पर गली में से आ रहा सुअर बाइक से टकरा गया। इससे बाइक सवार किराणा व्यापारी और बच्चा नीचे गिर गया। सुअर ने व्यापारी पर हमला कर दिया। एक बाद दो से तीन बार उस पर हमला किया। गनीमत यह रही कि सुअर ने बच्चे पर हमला नहीं किया। बच्चा खड़ा होकर दूर चला गया। इससे उसकी जान बच गई। इस दौरान नरपत सिंह सहित आसपास के लोग लठ्ठ लेकर आए। उसको भगाया। हमले से व्यापारी के दोनों हाथों और कोहनी में सुअर ने दांत लगाए। पैर व जबड़े पर चोटें आई है। दो घंटे हॉस्पिटल में इलाज के बाद उसे छुट्‌टी दे दी गई है।

घायल डूंगराराम का कहना है कि अचानक आए सुअर ने हमला किया। मैंने मेरे बचाव में हाथ बीच में दिए। इससे हाथों को खाने लगा। इससे उसका एक दांत हड्‌डी में फंस गया। जिसको हॉस्पिटल में बाहर निकाला गया। फिलहाल घर पर रेस्ट कर रहा हूं। सूचना मिलने पर नगर परिषद व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाकर जंगली सुअर की तलाश शुरू की। विष्णु कॉलोनी से करीब डेढ़ किलोमीटर रीको डिस्कॉम के पास सुअर झाड़ियों में छुपा है। फिलहाल टीमें पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर