जालोर। जिले के सायला थाना क्षेत्र में 11 जून को एक नाबालिग लड़की के साथ रेप कर उसके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए गए। आरोपी को पुलिस ने आंध्रप्रदेश के मारकपुर से गिरफ्तार किया है। आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। सायला थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया- 11 जून को पीड़िता ने लिखित रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि मांडकवाना के मुकेश कुमार ने रेप कर अश्लील फोटो-वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकियां देने लगा। वह ब्लैकमेल कर रुपए भी लिए। पुलिस ने टीम का गठन का आरोपी को रविवार को पॉक्सो एक्ट में आंध्रप्रदेश के मारकपुर से पकड़ा। पूछताछ के बाद आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, एएसआई राजाराम, कॉन्स्टेबल हरिराम, जगताराम व रणजीतसिंह शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़
Bogotá Later on Dark: The 10 Best Things To Do In Bogotá At Night
March 27, 2026
8:14 pm
Ouvrir un compte Atomic number 28 : Le Swear out en Détail !
March 27, 2026
8:13 pm
Login CAS Cardinal Assay-mark Service
March 27, 2026
8:13 pm
Teetotum Early-Point Startups in 2025
March 27, 2026
8:13 pm

नाबालिग से रेप कर वीडियो शेयर किए; आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आंध्रप्रदेश के मारकपुर से पकड़ा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

