Explore

Search

June 17, 2025 3:06 am


भाजपा के रणवीर डेलू पीलीबंगा नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित, कांग्रेस की शारदा पूनिया को 22-12 के अंतर से हराया

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

हनुमानगढ़। जिले की पीलीबंगा नगर पालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को हुए मतदान में भाजपा प्रत्याशी रणवीर डेलू ने कांग्रेस की शारदा पूनिया को 22-12 के अंतर से हराया। कुल 34 मतों की गिनती में रणवीर डेलू को 22 वोट मिले। नगर पालिका बोर्ड में कांग्रेस का बहुमत होने के बावजूद भाजपा की यह जीत चौंकाने वाली रही। दोपहर को मतदान के बाद नतीजों की घोषणा की गई। इससे पहले भाजपा के हरजिंद्र सिंह मनोनीत पालिकाध्यक्ष थे। रणवीर डेलू पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची गुट से जुड़े हैं। उनकी जीत से मोची गुट में उत्साह का माहौल है।

मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। हनुमानगढ़ के अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदी लाल मीणा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीलम चौधरी ने मतदान स्थल का निरीक्षण किया। रिटर्निंग अधिकारी उपखंड अधिकारी अमिता बिश्नोई ने डेलू को पद की शपथ दिलाई। भाजपा नेता कुलदीप गोस्वामी, नितेश मोची, गोपीराम रेगर, गौतम बंसल, नत्थू बगड़िया समेत कई कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय के सामने जीत का जश्न मनाया। समर्थकों ने रंग-गुलाल लगाकर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर