सीकर। जिले के उद्योग नगर इलाके में मकान से लाखों रुपए के बिजली का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। जिस दौरान चोरी की वारदात हुई उस वक्त मकान में एक युवक सोया हुआ था। लेकिन कूलर की आवाज होने के चलते उसे चोरी का पता नहीं चल पाया। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर नजर आ रहा है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीकर के नवलगढ़ रोड निवासी हरिवंश कस्वां ने रिपोर्ट देकर बताया कि उन्होंने नया मकान बनाया हुआ है। जिसके एक कमरे में इलेक्ट्रिक वायर के बंडल सहित करीब 2 लाख रुपए का बिजली का सामान रखा हुआ था। जो चोर चुराकर ले गए। जिस दौरान यह चोरी की वारदात हुई उस वक्त मकान में एक युवक हॉल में कूलर चलाकर सोया हुआ था। लेकिन कूलर की आवाज होने के चलते उसे आवाज नहीं सुनाई दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Compatible AMC File Viewer for Windows — FileViewPro
February 8, 2026
1:06 am
Strangle porn should be BANNED, says review of online adult content
February 8, 2026
1:05 am
Answers about Needs a Topic
February 8, 2026
1:02 am

लाखों रुपए का बिजली का सामान ले गए चोर; सीसीटीवी में नजर आया चोर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

