पाली। जिले में एक 25 साल के युवक को बीच रास्ते में रोककर 7-8 युवकों ने घेरकर हमला कर दिया। इससे युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू की है। बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती मंडिया रोड घोसीवाड़ा निवासी पीड़ित इंसाफ पुत्र मोहम्मद रुस्तम ने बताया कि मंगलवार देर शाम को वह मंडिया रोड किसी काम से जा रहा था। इस दौरान हरिओम होटल के पास रुपयों के लेन-देन को लेकर चल रहे विवाद को लेकर सात-आठ युवकों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। लोगों ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाा। घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची और हॉस्पिटल में भर्ती घायल से घटना के बारे में जानकारी ली। जिसमें उसने लेनदेन के विवाद को चलते हमला होने की बात बताई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Never Miss a DZ File Again – FileMagic
March 9, 2026
11:03 pm
Olimpbet-də uşaq qorunması və yaş məhdudiyyətləri: Qaydalar və tətbiqlər.
March 9, 2026
11:01 pm
Kyocera Printer Leasing in Saskatchewan | Vonex Business Solutions
March 9, 2026
11:00 pm
Як правильно вибрати шредер і де його придбати
March 9, 2026
10:57 pm

लेनदेन के विवाद को लेकर 8 बदमाशों ने घेरकर की मारपीट
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

