धौलपुर। जिले के निहालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में पंचायत समिति की महिला कर्मचारी की मौत हो गई। मृतका की पहचान राजकुमारी (58) के रूप में हुई है। वह अशोक विहार कॉलोनी, गुरुद्वारा रोड की रहने वाली थीं। राजकुमारी पंचायत समिति कार्यालय से अपने घर लौट रही थीं। गुलाब बाग के पास आगरा की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में भेज दिया। बुधवार सुबह परिजनों द्वारा शिनाख्त के बाद पोस्टमॉर्टम किया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Most Noticeable Meilleur Casino En Ligne
March 11, 2026
1:49 pm
Best Korean Skincare Products for Acne Prone Skin
March 11, 2026
1:39 pm
How big is online gaming?
March 11, 2026
1:36 pm
How to View HPK Files on Any Platform with FileMagic
March 11, 2026
1:34 pm

पंचायत समिति कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, ड्राइवर फरार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

