पाली। जिले में एक युवक को हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बॉडी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की। सदर थाना पुलिस के अनुसार पाली शहर के निकट हेमावास गांव का रहने वाला 40 साल का वेनाराम पुत्र गोपाराम बुधवार दोपहर को बाइक लेकर जा रहा था। इस दौरान सोनाई मांझी गांव के निकट टोल के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल ले गए। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन और ग्रामीण बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। जिन्हें साथ में आए ग्रामीणों ने संभाला। पुलिस ने मृतक की बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाई और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की।

लेटेस्ट न्यूज़
7 Secrets About Coffee Pods Machines That No person Will Share With You
March 9, 2026
8:48 pm
Reddit Roasts Man Who Received Big JUUL Tattoo Above His Crotch
March 9, 2026
8:47 pm
Math Tuition for JC2: Securing Your Child’s Future in an AI-Driven World
March 9, 2026
8:47 pm

सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

