भरतपुर। डीग जिले की पहाड़ी पुलिस और दो गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों गो-तस्करों को पहाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पिता और पुत्र हैं जो करीब 3 साल से फरार चल रहे थे। दोनों आरोपियों को घायल स्थिति में RBM अस्पताल रेफर किया गया है। घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि हासम अपने बेटे आशिक और अन्य दो साथियों के साथ बाइक पर गायों से भरी टाटा 407 को एस्कॉर्ट कर रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस घाटमिका गांव के पास पहुंची। पुलिस को देखते ही काढ़ा और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गो-तस्करों के ऊपर फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुन गायों से भरी टाटा 407 लेकर बाकी गो-तस्कर फरार हो गए। उन्होंने कहा- कनवाड़ी गांव निवासी काढ़ा और उसका बेटा आशिक और दो अन्य गो-तस्कर पुलिस पर फायरिंग करते रहे। करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई। घटना में काढ़ा और उसके बेटे के गोली लगी है, जिसके बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मियों के भी चोटें आई हैं। उन्होंने कहा- दोनों को घायल हालत में भरतपुर के RBM अस्पताल रेफर किया गया है। FSL की टीम बुलाकर जांच करवाई जा रही रही है। उसके बाद ही साफ हो पाएगा कि दोनों तरफ से कितने राउंड फायरिंग हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़
Motivating Your Secondary 3 Kid to Excel in Math: Strategies for Singapore Parents
March 9, 2026
7:06 pm
How Real Reviews Help Local Carpet Cleaners in Provo Rank on Google
March 9, 2026
7:02 pm

पुलिस और दो गो – तस्करों के बीच मुठभेड़; पुलिस पर की फायरिंग, दोनों को किया गिरफ्तार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

