प्रतापगढ़। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के महुड़ी खेड़ा गांव में एक मजदूर ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नारू भील (40) के रूप में हुई। वह लंबे समय से शराब का आदी था। घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे की है। नारू भील ने परिजनों के बाहर जाने के दौरान घर पर ताला लगा दिया था। नारू पीछे से घर में घुस गया और उसने कमरे के पंखे से चुन्नी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पड़ोसी महिला ने खिड़की से देखा तो नारू पंखे से लटका हुआ था। जिसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और मृतक के भाई गोपाल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। एएसआई रामावतार ने बताया कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या का कारण शराब का अत्यधिक सेवन सामने आया है। नारू के एक लड़का और एक लड़की है। पूरा परिवार मजदूरी पर निर्भर था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। मामले की जांच जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Convert or View ANIM Files? Why FileViewPro Works Best
February 8, 2026
12:57 am
Fast and Simple AMV File Viewing with FileViewPro
February 8, 2026
12:57 am
Top latest Five learn python Urban news
February 8, 2026
12:52 am
About learn french online
February 8, 2026
12:50 am

शराब के नशे में मजदूर ने किया सुसाइड; पंखे से लटककर दी जान, परिजन गए हुए थे बाहर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

