जैसलमेर। जिले के रामगढ़ थाना में दर्ज NDPS के मामले में फरार एक तस्कर को सम थाना की टीम ने पकड़ा। पकड़ा गया गंगासिंह (43) निवासी रामगढ़ ने बच्चू खान को अवैध अफीम बेची थी। बच्चू खान 30 मई को रामगढ़ थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके कब्जे 290 ग्राम अफीम बरामद की थी। पूछताछ में बच्चू खान ने गंगासिंह से अफीम खरीदना बताया था। तब से फरार गंगासिंह को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने गंगा सिंह को पुलिस रिमांड पर भेजा है। अब पुलिस गंगासिंह से पूछताछ कर रही है।
मामले की जांच कर रहे सम थाना प्रभारी सुरजाराम ने बताया- गंगासिंह (43) पुत्र नखतसिंह, निवासी भोजराज की ढाणी, पुलिस थाना रामगढ़, अफीम बेचने का काम करता है। उसने बच्चू खान नामक व्यक्ति को अफीम बेची थी। बच्चू खान अफीम के साथ रामगढ़ थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में उसने गंगासिंह से अफीम खरीदना बताया था। मामले की जांच सम थाना प्रभारी सुरजाराम को सौंपी गई। सुरजाराम और उनकी टीम ने गंगासिंह को भोजराज की ढाणी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गंगा सिंह को कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर भेजा। अब पुलिस गंगासिंह से अफीम को लेकर पूछताछ कर रही है। गंगा सिंह को गिरफ्तार करने में सम थाना प्रभारी सुरजाराम समेत कॉन्स्टेबल सोहनलाल, मनोज कुमार, बलराम व प्रवीण कुमार शामिल रहे।