Explore

Search

February 8, 2026 1:08 pm


लेटेस्ट न्यूज़

26 बीघा वन भूमि से हटाया अवैध कब्जा, जेसीबी की मदद से तोड़ी अवैध झोपड़ियां

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

प्रतापगढ़ (उदयपुर) प्रतापगढ़ के धरियावद क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने मुगाणा वन खंड गोठड़ा में 26 बीघा वन भूमि से आज अवैध कब्जा हटाया है। प्रतापगढ़ उप वन संरक्षक हरिकिशन सारसवत और सहायक वन रक्षक दिलीप सिंह गौड़ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। धरियावद रेंजर राम लाल भील के नेतृत्व में टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध झोपड़ियों को हटाया। टीम में महेंद्र सिंह चौहान, प्रमोद तेली और सेवा लाल निनामा शामिल थे। वन विभाग ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी है। दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर