चूरू। जिले के सरदारशहर तहसील के हरदेसर गांव के पास बुधवार रात ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार दो युवतियां घायल हो गईं। हादसे की सूचना के बाद भानीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने घायल युवतियों को सरदारशहर के गवर्नमेंट अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दोनों का इलाज किया गया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सरदारशहर के इमामबाड़ा निवासी जया उर्फ ममता (25) ने बताया कि बुधवार रात अपनी दोस्त कोटपूतली निवासी सोनी (24) के साथ ऑटो में हनुमानगढ़ अपनी दोस्त को लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान हरदेसर के पास उनके ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जया उर्फ ममता और सोनी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद भानीपुरा पुलिस ने घायलों को सरदारशहर के गवर्नमेंट अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज किया गया। घायल जया ने बताया कि वह शादी विवाह में खाना बनाने का काम करती है। उसके साथ एक दो बार सोनी भी गई थी। बुधवार रात वह सोनी के साथ अपनी दोस्त माया को लेने के लिए ऑटो में सवार होकर हनुमानगढ़ जा रही थी। फिलहाल दोनों घायल युवतियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़
Real-Life Use Cases for AAF Files and FileViewPro
February 8, 2026
7:54 am
Analyse du jeu plinko: truques et analyses sur comment jouer avec succes.
February 8, 2026
7:47 am
Comprehending Slot Struck Frequency: A Detailed Research study
February 8, 2026
7:39 am
FileViewPro: The Best Tool To View and Open ANIM Files
February 8, 2026
7:38 am

ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार दो युवतियां घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

