करौली। जिले के लांगरा थाना क्षेत्र के आरामपुरा गांव में मार्बल पट्टियों से दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब भवन निर्माण के लिए मंगवाई गई मार्बल की पट्टियां ट्रक से उतारी जा रही थीं। आरामपुरा गांव निवासी प्रभु जाटव ने नागौर से मार्बल मंगवाया था। गूलर घटा क्षेत्र के कन्हैया माली अपने पुत्र राधे और अशोक सहित 8-10 मजदूरों के साथ मार्बल उतार रहे थे। इसी दौरान ट्रक में रखी मार्बल की पट्टियां अचानक खिसककर कन्हैया माली पर गिर गईं। साथी मजदूरों ने तुरंत मार्बल हटाकर कन्हैया को बाहर निकाला। उसे लांगरा हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को करौली हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भेजा गया है, जहां पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। लांगरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़
Programs That Turn Your Woodworking Ideas into 3D Models
March 13, 2026
7:10 am
The Rise of Digital News Platforms and What It Means for Readers
March 13, 2026
7:09 am
How Companies Can Reduce Downtime With Professional Cabling Solutions
March 13, 2026
7:07 am
Why Continuous Professional Development Is Essential in In the present day’s Job Market
March 13, 2026
7:07 am

मार्बल पट्टियों से दबकर मजदूर की मौत, ट्रक से उतारते समय फिसली पट्टियां
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

