धौलपुर। जिले के दिहौली थाना क्षेत्र के बाहरी पुरा गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पथराव की घटना सामने आई है। घटना तीन दिन पहले की है, लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब सामने आया है। रणवीर पुत्र नवल सिंह ने ट्रैक्टर से रत्तू के घर की सीढ़ी तोड़ दी। विरोध करने पर रणवीर ने रत्तू के साथ मारपीट शुरू कर दी। रणवीर ने अपने भाई ओमवीर और रामवतार को भी मौके पर बुला लिया। तीनों ने मिलकर रत्तू की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन रणवीर नहीं माना। वह अपने घर की छत पर चढ़ गया। वहां से उसने अपने दो साथियों के साथ ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस पथराव में बीरी पुत्र संतोका, सेमोटी पत्नी रत्तू, हरिचंद और गिरेंद्र सिंह घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़
Most Noticeable Vapor Barrier Boots
March 4, 2026
9:14 pm
Utillian 5 V4
March 4, 2026
9:09 pm
Answers about News Television
March 4, 2026
9:09 pm
Ремонт карданов в Москве по требованию – условия в мастерской
March 4, 2026
9:09 pm

सीढ़ी तोड़ने पर दो पक्षों के बीच पथराव; चार लोग घायल, वीडियो सामने आने पर आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

