धौलपुर। जिले की ग्राम पंचायत पुरा उलावटी में नरेगा और आरडी योजना के तहत कराए गए निर्माण कार्यों में अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने सरपंच आशाराम पर वर्ष 2022-23 से 2025 तक के कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। कार्यों को एस्टिमेट और माप के अनुसार पूरा नहीं किया गया। शिकायत में एक गंभीर मुद्दा यह भी उठाया गया है कि एमबी माप पुस्तिका में दर्ज सामग्री कार्यस्थल पर नहीं लगाई गई। इससे पंचायत स्तर पर योजनाओं की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने सभी निर्माण कार्यों की तकनीकी और वित्तीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय पर निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़
Several Types of Vapes You should Find out about
March 13, 2026
11:04 pm
Our Favorite Microsoft Workplace Templates For Statements With Net Terms
March 13, 2026
11:03 pm
The Anatomy Of Rockingham Vape Store
March 13, 2026
11:03 pm
Making The Switch: Understanding Nicotine Ranges In Vapes And E-Liquids
March 13, 2026
11:01 pm

नरेगा और आरडी योजना में गड़बड़ी; सरपंच पर घटिया सामग्री और फर्जी एमबी का आरोप
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

