जयपुर। एयरपोर्ट पर गुरुवार को राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। डीआरआई ने एक नाइजीरियन महिला को 1.78 किलो एमफेटामाइन (ड्रग्स) के साथ पकड़ा। इसकी कीमत करीब 3.50 करोड़ रुपए है। इसके बाद डीआरआई ने महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नाइजीरियन मूल की महिला दिल्ली से ड्रग्स लेकर जयपुर आई थी। हालांकि अभी महिला ने पूछताछ में कोई जानकारी नहीं दी है। डीआरआई की टीम महिला के रूट मैप पर काम कर ही है। महिला के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। इसमें अभी काफी खुलासे होने बाकी हैं। डीआरआई की टीम ने विदेश मंत्रालय को भी महिला के बारे में जानकारी दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
What Is Vaping?
March 5, 2026
4:24 pm
Why Kids Love 710 Vape Shop
March 5, 2026
4:22 pm
UK’s Greatest Vape Store
March 5, 2026
4:21 pm

जयपुर एयरपोर्ट पर नाइजीरियन महिला से 3.50 करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

