डूंगरपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बलवाड़ा लाल फला में रेलवे फाटक के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में तीन बालिकाएं गिर गईं। इनमें से एक की मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बलवाड़ा रेलवे फाटक के पास हुई। लाल फला की रहने वाली मोनिका (09), उसकी बहन प्रियंका (07) और आरती (12) रेलवे फाटक के पास खेल रही थीं। खेलते समय वे पानी से भरे गड्ढे में गिर गईं। जिससे तीनों बच्चियां पानी में डूब गईं। मौके पर मौजूद ऑटो ड्राइवर प्रकाश डेंडोर और एक अन्य युवक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गड्ढे में कूदकर तीनों बच्चियों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। मोनिका और आरती का अस्पताल में इलाज जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। कोतवाली थाने के अस्पताल चौकी प्रभारी ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने बच्ची के शव को मॉर्चुरी में शिफ्ट कराया है।

लेटेस्ट न्यूज़
Seven Romantic Vape Delivery Near Me Same Day Ideas
March 5, 2026
2:46 pm
Пинап казино найкращі українські слоти Pin Up бонус 250 FS
March 5, 2026
2:46 pm
Does Blown-In Insulation Want A Vapor Barrier?
March 5, 2026
2:44 pm
วิธีเช็คค่าน้ำก่อนพนันบอล UFA ไม่มีขั้นต่ำ 36785923 blog
March 5, 2026
2:43 pm

पानी से भरे गड्ढे में गिरीं तीन बच्चियां, एक की मौत; 2 को अस्पताल में कराया भर्ती
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

