अलवर। जिले में मन्नी का बड़ के निकट गुरुवार रात को एक दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने न केवल दुकानदार को पीटा, बल्कि बचाने आए उसके पिता और चाचा पर भी जानलेवा हमला कर दिया। तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि उनका बेटा जब दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था, तब चर्च रोड के पास सर्वेश, उसका बेटा गिन्ना, शैलेन्द्र और उनके तीन साथियों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने पहले बात करने का बहाना बनाया और फिर गाली-गलौच शुरू कर दी। इसके बाद सरियों और डंडों से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। जब बीच-बचाव के लिए पीड़ित के चाचा कुलदीप पहुंचे, तो उन्हें भी नहीं बख्शा गया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर उसकी चांदी की चेन भी छीन कर ले गए। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Onion Dark Website
March 9, 2026
7:21 pm
Math Tuition: Elevating Sec 3 Students in Singapore’s System
March 9, 2026
7:16 pm

दुकानदार से मारपीट, बचाने आए पिता – चाचा का भी सिर फोड़ा; चांदी की चेन भी छीनी, छह लोगों पर एफआईआर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

