Explore

Search

March 5, 2026 11:01 am


चेन स्नेचिंग करने के 2 आरोपी गिरफ्तार, तेज स्पीड में बाइक से करते थे वारदात

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सीकर। जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने महिला के गले से चेन और मोबाइल छीनने की घटना का पर्दाफाश कर दो बाइक सवार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में यूज बाइक और छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 11 जून को वैशाली अग्रवाल, निवासी पिपराली रोड, सीकर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि दो बाइक सवार युवक उनके गले से चेन और मोबाइल छीनकर स्टेशन रोड की ओर भाग गए। इस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की और मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पिपराली निवासी प्रदीप कुमार तिवाड़ी (35) और कार्तिक पारीक (30) को हिरासत में लिया। दोनों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया। आरोपी बाइक पर सवार होकर राहगीर महिलाओं के पास से तेज गति से गुजरते थे और मौका पाकर उनके गले से चेन या मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों से छीना गया मोबाइल और घटना में यूज होंडा शाइन बाइक बरामद कर ली है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर