बठिंडा। पुलिस ने आज अवैध हथियारों का जखीरा रखने वाले युवक गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 32 बोर की 4 देसी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस तथा 30 बोर की एक पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान राजस्थान के रहने वाले 21 वर्षीय मोनू गुर्जर के तौर पर हुई है। बठिंडा के एसपी सीटी नरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी मोनू गुर्जर सुरखपीर रोड का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं। जेल में रहने के दौरान उसने एक कैदी से संपर्क किया था। जेल से बाहर आने के बाद उसी कैदी की मदद से मध्य प्रदेश से हथियार लाया। पुलिस को सूचना मिलने पर भागू रोड नाका बांदी पर आरोपी को पकड़ा गया। वह ट्रेन से हथियारों के साथ बठिंडा लौट रहा था। पुलिस ने सिविल लाइन्स थाने में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि हथियारों की आपूर्ति कहां से की जा रही थी।

लेटेस्ट न्यूज़
What Happens In Case you Smoke Paper?
March 5, 2026
9:10 am
Medicamentos gel sin receta España
March 5, 2026
9:09 am
If It Does
March 5, 2026
9:08 am
Finest Vape Pens For E-Liquid
March 5, 2026
9:08 am

अवैध हथियारों का जखीरा रखने वाला गिरफ्तार, 5 देसी पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

