जालोर। शहर के चार कॉलोनियों का पानी का राजेन्द्र नगर के शिव गली से होकर निकालने पर राजेन्द्र नगर के लोगों ने नगर परिषद आयुक्त का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। और राजेन्द्र नगर के मुख्य मार्ग से निकाला नाले को निरस्त करने की मांग को प्रदर्शन करने लगी। इस दौरान लोगों ने नाले के काम को भी बंद कराया तो आयुक्त पुलिस को लेकर पहुंचे। जिससे नाराज लोग कलेक्ट्रेट पहुंच विरोध प्रदर्शन करने लगी। कॉलोनी निवासी गिरधारी लाल सोलंकी ने बताया कि शहर के करीब 4 कॉलोनियों व पहाड़ का पानी राजेन्द्र नगर की शिव गली से निकालने के लिए राजेन्द्र के मुख्य सड़क को तोड़ कर शिव गली में जोड़कर निकासी की जा रही हैं। जिस पर राजेन्द्र नगर के लोग नगर परिषद के विरोध करते हुए काम को बंद करा दिया।
जिस पर नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुर समझाईश करने के लिए पहुंचे तो महिला समेत लोगों ने आयुक्त के कार का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया और यह काम को रोक कर अलग-अलग जगह से पानी निकासी की मांग की। महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में नालियां छोटी होने से पानी की निकासी नहीं हो रही हैं। जिससे नालियों का पानी गलियों में भर रहा हैं। जिससे घरों में रहना भी मुश्किल हो रहा हैं। जिसको लेकर आयुक्त ने कहा कि पानी की निकासी यहां ही संभव हैं। इस लिए यहां से निकाली जा रही हैं। जिस पर लोंग नाराज हो गए और आयुक्त का घेराव किया। जिसके बाद आयुक्त ने कुछ देर बाद पुलिस को बुला दी। जिस राजेन्द्र की महिला समेत अन्य लोगों शाम करीब 4 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर काम को रोकने व पानी की निकासी अन्य जगह से करने व नाले के निर्माण को रोकने की मांग की।
इसके साथ महिलाओं ने बताया कि इन गलियों में नगर परिषद के द्वारा प्रतिदिन साफ सफाई नहीं होने से पानी का भराव रहता हैं। जिससे पहले से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुर ने बताया कि बड़ा नाला डालने का विरोध किया जा रहा हैं। लेकिन पानी की आवक के हिसाब से पाईप लगाया गया हैं। जो सही हैं। समझाईश के बाद भी विरोध करने पर पुलिस को बुलाना पड़ा था। जिसके बाद मामला शांत हुआ और अभी काम शुरू कर दिया गया हैं।