Explore

Search

February 8, 2026 7:41 am


छोटा रुणिजा धाम जलेरी नयानगर में मार्च माह में आयोजित “हिन्दू नववर्ष” के अवसर पर भव्य भजन संध्या के लिए प्रारंभिक तैयारी बैठक आयोजित

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन।स्थानीय छोटा रुणिजा धाम, जलेरी नयानगर में मार्च माह में आयोजित “हिन्दू नववर्ष” के अवसर पर भव्य भजन संध्या के लिए प्रारंभिक तैयारी बैठक आयोजित हुई। छोटा रुणिजा धाम के गादीपति महंत हीरालाल ने बताया कि हर वर्ष हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल एकादशी पर बाबा रामदेव एवं चेतन्य कानिफनाथ की स्मृति में छोटा रुणिजा धाम मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाता है, जिसमें राजस्थान सहित गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा आदि क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
इस भव्य कार्यक्रम की रचना के लिए आज बैठक आयोजित की गई जिसमें आगंतुक पूज्य संतों, भजन गायकों और श्रद्धालुओं के भोजन, आवास, भजन संध्या के आयोजन सम्बन्धी रूपरेखा तैयार की गई, महंत जोगी ने बताया कि भजन संध्या में मुख्य भजन गायक गोकुल शर्मा सहित अन्य प्रमुख गायक रहेंगे। बैठक में रुणिचा धाम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बाबूलाल बंजारा, विक्रम बंजारा, अनिल खटीक, राजू धाकड़, मांगीलाल धाकड़, रोहित रैगर, सुनील धाकड़, कमलेश धाकड़ सहित कोटा से धर्मेंद्र गौतम, ललिता जैन, बारां से मुकेश अग्रवाल, विक्की मंगल, राधा मित्तल, माया गुप्ता, संजय गर्ग, सवाई माधोपुर से धर्मेन्द्र वर्मा, मध्यप्रदेश गुना से दीपक अग्रवाल, मुंबई से रौनक जैन तथा स्थानीय उपरमाल से अजय यादव, रोडू बंजारा, रामू गुर्जर, चंद्रप्रकाश भील, सुरेश भील , शंकरनाथ आदि अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
बैठक में हिन्दू नववर्ष पर आयोजित इस कार्यक्रम को भव्यता से मनाने हेतु विविध व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम बाबा रामदेव के वंशज भी शामिल होंगे।
मंदिर कमेटी के बहादुर बंजारा ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए 5 फरवरी को “दाता भक्तों के द्वार” नाम से एक रथ छोटा रुणिजा से रवाना होगा जो हाड़ौती मेवाड़ के कई गांवों से भ्रमण करता हुआ हिन्दू नववर्ष 19 मार्च को पुनः छोटा रुणिजा पहुंचेगी। बैठक में हिन्दू नववर्ष एवम् भजन संध्या के लिए मुद्रित पोस्टर बैनर आदि सामग्री का विमोचन भी किया गया।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर