Explore

Search

February 7, 2026 10:41 pm


ऊपरमाल आदर्श धाकड़ समाज के 27 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर बैठक संपन्न

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन।उपर माल आदर्श धाकड़ समाज के 27 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर उपर माल धाकड़ समाज पंचायत अध्यक्ष मांगीलाल धाकड़ की अध्यक्षता में समाज के सभा स्थल पर बैठक आयोजित की गई जिसमे सर्वसम्मति 27 वा सामुहिक विवाह सम्मेलन करने का निर्णय लेने के साथ ही अन्य अनेक सामाजिक सुधार करने का निर्णय भी लिया गया। भीलवाड़ा के पूर्व जिला प्रमुख इंजी कन्हैयालाल धाकड़ के प्रयास से 1998 से ऊपरमाल धाकड़ समाज द्वारा विवाह समारोहों में होने वालीं फिजूल खर्च को बंद कर समाज का आर्थिक, सामाजिक शैक्षणिक तथा राजनितिक विकास करने के उद्देश्य से शुरू किए से सामुहिक विवाह सम्मेलन को अनवरत जारी रखने के लिए गुरुवार को उपर माल धाकड़ समाज की बैठक आदर्श धाकड़ विद्यापीठ सीनियर सेकंडरी स्कुल प्रांगण में समाज अध्यक्ष मांगीलाल धाकड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमे पूर्व जिला प्रमुख इंजीनियर कन्हैया लाल धाकड़ को आजीवन संरक्षक तथा श्री धाकड़ महासभा प्रदेश अध्यक्ष दीपशिखा के संयोजन बनाने के साथ ही 27 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में समाज सुधार को लेकर कई निर्णय लिए गए। बैठक में थड़ौदा प्रशासक राजेश कुमार धाकड़, समाज पंचायत सचिव शंकर लाल धाकड़,26 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन कमेटी अध्यक्ष ओम प्रकाश धाकड़ पूर्व अध्यक्ष सुगन लाल धाकड़, सोहन लाल उपाध्यक्ष एडवोकेट लोकेश धाकड़ दिनेश धाकड़ धाकड़,एडवोकेट अनिल कुमार धाकड़, राजेश कुमार धाकड़, पंकज कुमार धाकड़, लोकेश धाकड़, श्री धाकड़ महासभा राष्ट्रीय मंत्री पप्पू लाल धाकड़ युवासंघ प्रदेश महा मंत्री दुर्गेश धाकड़, तहसील अध्यक्ष प्रेम चंद्र धाकड़,दिनेश धाकड़, मांगीलाल धाकड़, ओंकार लाल धाकड़, कजोड़ धाकड़, सुरेश धाकड़, रामफूल धाकड़, शंकर लाल धाकड़,बालू राम धाकड़, पप्पू लाल धाकड़, बबलू रामफूल धाकड़ धाकड़ समाज जन उपस्थित रहे I आगामी बैठक 15 फरवरी रविवार को आयोजित होगी।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर